झूलाघाट (पिथौरागढ़)। सड़क पर गिरे बिजली के तार की चपेट में आने से 13 साल के किशोर की मौत हो गई। घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना नेपाल के बजांग जिले की है। बजांग के मष्टागांव पालिका-5, किनाड़ा गांव निवासी सुरेश आग्री अपनी गायों को चराने जंगल जा रहा था। रास्ते में सड़क पर टूटकर गिरे बिजली के तार की चपेट में आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जिला प्रहरी कार्यालय बजांग के अनुसार, बीती रात आंधी से बिजली की लाइन टूटकर सड़क पर गिर गई थी। संवाद