फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: भेड़-बकरियों के टीकाकरण के लिए थौड़ा गांव पहुंची टीम

Wed, 12 Jul 2023 11:10 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
बलुवाकोट के थौड़ा गांव में बकरियों को टीका लगाती टीम। संवाद
विज्ञापन
पिथौरागढ़। धारचूला ब्लॉक के बलुवाकोट के दूरस्थ गांव थौड़ा में भेड़-बकरियों को पीपीआर का टीका लगा दिया है। टीका नहीं लगने से पशुपालक परेशान थे। इस खबर को अमर उजाला ने आठ जुलाई के अंक में प्रकाशित किया गया था।
विज्ञापन

बलुवाकोट से छह किमी दूर गुईयां तक वाहन से जाने के बाद वहां से करीब पांच किमी की पैदल दूरी तय कर थौड़ा गांव आता है। इस गांव में करीब 18 लोग भेड़-बकरी का पालन करते हैं। कुछ पशुपालकों के पास तो 500 से अधिक भेड़-बकरियां हैं। पीपीआर का टीका नहीं लगने से पशुपालक बेहद परेशान थे। उन्होंने सामाजिक कार्यकर्ता सुरेंद्र बिष्ट को इसकी जानकारी दी।
अमर उजाला में खबर प्रकाशित होने के बाद विभाग ने इसका संज्ञान लेते हुए बलुवाकोट से पशु चिकित्सक डॉ. खालिद के निर्देशन में बुधवार को वैक्सीनेटर रतन सिंह, किशोर भट्ट को गांव में भेजा। उन्होंने करीब 200 बकरियों को पीपीआर के टीके लगाए। डिप्टी सीवीओ डॉ. पंकज जोशी ने बताया कि बीमारी की रोकथाम के लिए सभी भेड़-बकरियों को पीपीआर के टीके लगाए जाएंगे। बकरी पालक कल्याण सिंह, मोहन सिंह, भगवान सिंह आदि ने टीकाकरण किए जाने पर विभाग का आभार जताया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें