फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: रांथी राइंका में अवकाश के बाद भी नहीं पहुंचे शिक्षक

Fri, 05 Jul 2024 11:38 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
धारचूला में एसडीएम को ज्ञापन सौंपते रांथी के ग्रामीण। संवाद
विज्ञापन
धारचूला (पिथौरागढ़) । राजकीय इंटर काॅलेज रांथी में ग्रीष्मकालीन अवकाश के बाद भी शिक्षकों के नहीं पहुंचने से ग्रामीणों में रोष है। उन्होंने मामले में उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंप व्यवस्था में सुधार की मांग उठाई है।
विज्ञापन

सामाजिक कार्यकर्ता केशर सिंह धामी के नेतृत्व में अभिभावक तहसील पहुंचे और उप जिलाधिकारी मंजीत सिंह को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कहा है कि विद्यालय में स्थायी प्रधानाचार्य नहीं होने से शिक्षकों में गुटबाजी है। कहा है कि छुट्टियों के बाद 14 स्टॉफ में से महज चार ही उपस्थित हुए हैं। कहा है कि पूर्व में भी बाहरी शिक्षकों ने विद्यालय का माहौल खराब करने का प्रयास किया था। उस समय बाहरी शिक्षकों के अनुरोध पर दो स्थानीय शिक्षकों को अन्यत्र स्थानांतरित कर दिया था। कहा है कि इस समय विद्यालय में कुछ स्थानीय शिक्षक तैनात हैं जो रोज उपस्थित हो रहे हैं।
कहा है कि बाहरी शिक्षकों के अधिक दिनों तक अनुपस्थित रहने से पठन-पाठन में व्यवधान उत्पन्न हो रहा है। कहा है कि छात्र-छात्राओं को टीसी और मार्कशीट लेने में भी परेशानी हो रही है। उन्होंने कहा है कि वर्तमान में विद्यालय में छात्र संख्या 300 से अधिक है। पूर्व में यहां 500 छात्र संख्या थी। उन्होंने उप जिलाधिकारी से खंड शिक्षा अधिकारी को विद्यालय का संचालन सही ढंग से कराने के लिए निर्देशित करने का अनुरोध किया है। ज्ञापन सौंपने वालों में कनिष्ठ प्रमुख भूपाल बहादूर, जीत सिंह कोरंगा, उप प्रधान ललित सिंह, धामी, नारायण सिंह, जय सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें