डीडीहाट (पिथौरागढ़)। डीडीहाट में शिक्षकों ने दो बजे तक शैक्षिक कार्य करने के बाद जनगणना में ड्यूटी लगाने पर भारी आक्रोश व्यक्त किया है। शिक्षकों ने एसडीएम खुशबू पांडे से मुलाकात कर जनगणना ड्यूटी के दौरान शिक्षण कार्य से अवमुक्त करने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा। शिक्षकों ने कहा कि सुबह सात बजे से दोपहर एक बजे तक शिक्षण कार्य करने के बाद जनगणना का कार्य किए जाने के आदेश दिए गए हैं। प्रधानाचार्य समेत सभी शिक्षकों को जनगणना से पहले स्कूलों में शिक्षण कार्य करने का दबाव बनाया जा रहा है। इससे जनगणना का कार्य बाधित हो रहा है। शिक्षकों ने जनगणना का कार्य पूर्ण होने तक शिक्षण कार्य से मुक्त करने की मांग की है। एसडीएम ने इस समस्या पर शिक्षा विभाग से वार्ता कर समस्या का समाधान करने का आश्वासन दिया। संवाद