पिथौरागढ़/टनकपुर। एससी, एसटी शिक्षक एसोसिएशन ने पुरानी पेंशन बहाली के आंदोलन का समर्थन किया है। संगठन के कुमाऊं मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र ग्वासीकोटी, उपाध्यक्ष नंद किशोर टम्टा, महामंत्री सुनील टम्टा और कोषाध्यक्ष नीलिमा कोहली ने शिक्षकों से अधिक से अधिक संख्या में दिल्ली के रामलीला मैदान पहुंचकर आंदोलन को ऐतिहासिक बनाने की अपील की है। इधर टनकपुर (चंपावत) में टनकपुर क्षेत्र से कई शिक्षक और कर्मचारी शनिवार की शाम दिल्ली रवाना हुए। संगठन के अध्यक्ष गोविंद सिंह मेहता, गोविंद सिंह बोहरा और जगदीश सिंह अधिकारी की अगुवाई में रवाना हुए शिक्षक-कर्मचारियों में बंशीधर थ्वाल, मोनू देउपा, हरीश पाठक, विनोद गहतोड़ी दिवाकर भट्ट, प्रमोद जोशी, देवी दत्त जोशी, कविंद्र तड़ागी, किशोर पंगरिया, अर्पित शर्मा आदि शामिल हैं। संवाद