फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh: पुरानी पेंशन बहाल करने की मांग, शिक्षक-कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ सड़कों पर जुलूस निकाला

Mon, 13 Apr 2026 01:54 PM IST
गायत्री जोशी संवाद न्यूज एजेंसी

सार

पिथौरागढ़ में पुरानी पेंशन बहाल करने की मांग को लेकर शिक्षक-कर्मचारियों का गुस्सा सड़कों पर नजर आया। ढोल-नगाड़ों और नारेबाजी के साथ निकाले गए जुलूस के बाद कलक्ट्रेट में धरना देकर प्रदर्शनकारियों ने सरकार का विरोध किया।
विज्ञापन
पुरानी पेंशन योजना बहाल करने को पिथौरागढ़ में प्रदर्शन करते जिलेभर के शिक्षक और कर्मचारी। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पिथौरागढ़ में पुरानी पेंशन बहाली की मांग करते हुए जिलेभर के शिक्षक-कर्मचारियों ने जिला मुख्यालय में जोरदार प्रदर्शन किया। ढोल बजा कर और नारेबाजी करते हुए प्रदर्शनकारियों ने नगर की सड़कों पर जुलूस निकाला और कलक्ट्रेट के बाहर धरना दिया।

रविवार को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार जिलेभर से आए शिक्षकों और कर्मचारियों ने दोपहर में रामलीला मैदान सदर से जुलूस निकाला। पेंशन बहाल न करने पर आक्रोश जताते हुए सरकार के खिलाफ नारेबाजी के साथ सैकड़ों की भीड़ नगर की सड़कों से होते हुए कलक्ट्रेट के लिए रवाना हुई।

कलक्ट्रेट के बाहर निर्धारित धरनास्थल पर हुई सभा में एनएमओपीएस (नेशनल मूवमेंट फॉर ओल्ड पेंशन स्कीम) के जिला संरक्षक और राजकीय शिक्षक संघ के जनपद अध्यक्ष प्रवीन रावल ने कहा कि सरकार पुरानी पेंशन योजना खत्म कर नई योजना लेकर आई लेकिन उसमें भी कर्मचारियों के हितों का ध्यान नहीं रखा गया है। उन्होंने कहा शिक्षक अपने जीवन के इतने वर्ष सरकार को देते हैं लेकिन सरकार रिटायरमेंट के बाद उनके और उनके बच्चों के हितों की अनदेखी कर रही है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

एएनएमओपीएस के पिथौरागढ़ अध्यक्ष बिजेंद्र लुंठी ने कहा कि 2016 से सरकार शिक्षक-कर्मचारियों के साथ छल कर रही है। एनपीएस को यूपीएस का नाम देकर कर्मचारियों के हितों के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। सभी शिक्षक-कर्मचारियों ने अब मन बना लिया है कि यदि सरकार ने पुरानी पेंशन योजना बहाल नहीं की तो 2027 के चुनाव में सभी उसके खिलाफ मतदान करेंगे।

प्रदर्शन करने वालों में संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारी प्रदीप भट्ट, जितेंद्र वल्दिया, मोहित सिंह बिष्ट, पंकज खोलिया सहित दिग्विजय रावल, कमलेश पांडे, केएस अधिकारी, डॉ हरेंद्र रावल, लक्ष्मण कोरंगा, राजू राणा, अशोक ठकुराठी, देवराज कन्याल समेत कई शिक्षक और कर्मचारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें