तवाघाट-सोबला सड़क पर दरकी चट्टान। स्रोत: ग्रामीण
धारचूला (पिथौरागढ़) । चीन सीमा को जोड़ने वाली तवाघाट-सोबला-ढाकर सड़क रविवार सुबह आठ बजे झिमिरगांव के पास चट्टान दरकने से बंद हो गई। इस दौरान सड़क पर भारी मात्रा में बोल्डर और मलबा गिर गया। इससे मल्ला-तल्ला दारमा घाटी से आने जाने वाले दर्जनों वाहन दोनों ओर फंस गए। चट्टान दरकने की सूचना पर बीआरओ 67 आरसीसी ग्रिफ के अधिकारी, कर्मचारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने जेसीबी मशीन से छह घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद सड़क को खोला। सड़क खुलने से ग्रामीणों के साथ ही पंचाचूली दर्शन के लिए पहुंचे पर्यटकों ने भी राहत की सांस ली। संवाद