कृषि विज्ञान केंद्र में मोटे अनाज से हलवा बनाने की जानकारी देती विशेषज्ञ। संवाद
पिथौरागढ़। कृषि विज्ञान केंद्र में किसानों को मोटे अनाज के मूल्यवर्धन से संबंधित एक दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया। कृषि विभाग के सहयोग से आयोजित प्रशिक्षण में वैज्ञानिक स्वाति गर्ब्याल ने किसानों को मोटे अनाज में पाए जाने वाले पोषक तत्व और उनसे होने वाले लाभ के बारे में बताया।
उन्होंने मडुवे से लड्डू और हलवा बनाना सिखाया। डॉ. अभिषेक बहुगुणा ने मोटे अनाज के लाभ के साथ किसानों को मडुवे के बेकरी बिस्किट और अलग- अलग मोटे अनाज को मिला कर सत्तू बनाना सिखाया। इसके अलावा केंद्र के वैज्ञानिक डॉ. अलंकार सिंह, डॉ. महेंद्र सिंह, डॉ. कंचन आर्या ने भी अपने-अपने विषय से संबंधित जानकारी दी। कार्यक्रम में डॉ. चौरसिया, कमलेश कांत, सुशील कुमार, हरीश मेथानी, विनय कुमार, जीवन लाल, संदीप, बबीता और सुनीता उपस्थित रहे। संवाद
................