पिथौरागढ़ में आयोजित बैठक में उपस्थित पूर्व सैनिक। संवाद
पिथौरागढ़। पूर्व सैनिक संगठन की आमसभा में जनपद के सभी पूर्व सैनिकों और आश्रितों के समक्ष संगठन के तीन वर्ष के सफल कार्यकाल और भविष्य की रूपरेखा रखी गई। तय किया गया कि शहीदों के नाम पर जो कार्य प्रस्तावित हैं उन्हें शीघ्र पूरा करने के लिए प्रशासन से वार्ता की जाएगी।
संगठन के कार्यों को सबके साथ साझा करते हुए बताया कि जनपद में वीर शहीद और उनके आश्रितों को पूर्व सैनिक संगठन के माध्यम से सम्मान दे पाना संगठन की सबसे बड़ी उपलब्धि है। संगठन ने निर्णय लिया कि जनपद में स्थापित सभी शहीद द्वार, स्मृति पटल आदि स्थान की देखरेख पूर्व सैनिक संगठन करेगा। तिमाही सफाई कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा ताकि वीर शहीदों को समर्पित इन स्थलों की देखभाल हो सके। 26 जून को संगठन के तीन वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने पर स्थापना दिवस धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया।