पुल खुलने के बाद बीमार नेपाली नागरिक के साथ नेपाल जाते परिजन।
- फोटो : PITHORAGARH
धारचूला (पिथौरागढ़) । नेपाल के एक बीमार व्यक्ति के लिए शनिवार शाम छह बजे 15 मिनट के लिए झूला पुल खोला गया। नेपाल निवासी बागों सिंह धामी कुछ दिन पूर्व जौलजीबी में रहने वाली अपनी पुत्री पार्वती देवी से मिलने आए थे। अचानक बागों सिंह धामी की तबियत खराब हो जाने पर उनके परिजनों ने दोनों स्थानीय प्रशासन से नेपाल जाने के लिए पुल खोलने का अनुरोध किया था। पत्र मिलने पर दोनों देशों के स्थानीय प्रशासनिक अधिकारियों ने आपसी सहमति के बाद शनिवार शाम 15 मिनट के लिए पुल खोला। झूला पुल खुलने के दौरान इंस्पेक्टर दीपक चंद के नेतृत्व में एसएसबी के जवानों ने आने- जाने वालों के सामानों की चेकिंग की। इस अवसर पर नायब तहसीलदार मनीषा बिष्ट, एसएसबी के एसआई बीसी जोशी, पेशकार खीमानंद भट्ट, उपनिरीक्षक हुकुम सिंह सहित कई लोग मौजूद थे। संवाद