राउमावि कुमय्याचौड़ में छात्रा स्वाति को सम्मानित करते प्रधानाचार्य। स्रोत : स्वयं
पिथौरागढ़। राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कुमय्याचौड़ में हाईस्कूल बोर्ड परीक्षाफल शत प्रतिशत रहा। छात्रा स्वाति पाटनी ने 93.2 प्रतिशत अंक हासिल किए। स्वाति को गणित में सौ अंक प्राप्त करने पर सम्मानित किया गया।
प्रधानाचार्य कैलाश चंद्र पंत ने स्वाति को एक हजार रुपये का नकद पुरस्कार प्रदान करते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने बच्चों को स्वाति से प्रेरणा लेने की नसीहत दी। छेड़ा गांव निवासी स्वाति के पिता भुवन चंद्र पाटनी इलेक्ट्रीशियन का कार्य करते हैं जबकि मां कमला गृहिणी हैं। इस मौके पर शिक्षक दीप चंद, अभिषेक वर्मा, प्रवीन चंद्र भट्ट, किशन सिंह भैंसोड़ा, नंदा भट्ट, पूनम कन्याल, एसएमसी अध्यक्ष पदम सिंह चौहान उपस्थित रहे। संवाद