चंपावत। फायर स्टेशन प्रभारी अमर सिंह अधिकारी के नेतृत्व में टीम ने सोमवार को टनकपुर क्षेत्र के होटलों, रेस्टोरेंटों और बरात घरों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान ब्लू एम्पायर होटल, होटल श्री श्याम और ग्रीन गार्डन बैंक्वेट हॉल का फायर सेफ्टी की जांच की गई। उन्होंने संस्थानों में अग्निशमन यंत्रों की कार्यशीलता, आपातकालीन निकास मार्गों की उपलब्धता, विद्युत वायरिंग की स्थिति और अग्नि सुरक्षा अनापत्ति प्रमाण पत्रों की जांच की गई। इसके अलावा प्रतिष्ठान संचालकों और कर्मचारियों को अग्नि सुरक्षा संबंधी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।