फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: उच्च हिमालयी क्षेत्र में खिली धूप तो मिली ठंड से राहत

Fri, 23 Feb 2024 11:23 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
बर्फ से ढका दारमा घाटी का दांतू गांव और पीछे पंचाचूली ग्ले​​शियर का शानदार दृश्य। स्रोत: मनोज द
विज्ञापन
धारचूला (पिथौरागढ़)। उच्च हिमालयी क्षेत्र दारमा और व्यास घाटी के गांवों में तीन दिन बर्फबारी के बाद शुक्रवार को तेज धूप खिलने से ग्रामीणों को राहत मिली। मौसम ठीक होने पर 65 आरसीसी ग्रिफ ने गुंजी से नीचे की जेसीबी के जरिए सड़क से बर्फ हटाने का कार्य शुरू कर दिया है।शनिवार तक तवाघाट-लिपुलेख सड़क आवाजाही के लिए पूरी तरह खुल जाएगी।
विज्ञापन

गुंजी निवासी भूपेंद्र गुंज्याल ने बताया कि शुक्रवार को मौसम ठीक होने पर लोगों को ठंड से काफी राहत मिली। बताया कि गांव में दो फुट से अधिक बर्फ होने के कारण कड़ाके की ठंड पड़ रही है। उधर, दारमा घाटी में 67 आरसीसी ग्रिफ ने को नागलिंग से ऊपर की ओर बर्फ के चलते सड़क बंद होने की सूचना मिली। इस पर सड़क से बर्फ हटाने के लिए जेसीबी भेजी गई है। दांतू के होम स्टे संचालक महेश दताल और मनोज दताल ने बताया कि सड़क खुलने पर मुंबई से आई 35 लोगों की टीम भी लौट जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें