फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुहागिनों ने की वट सावित्री की पूजा

विज्ञापन
पिथौरागढ़ में पूजा करती महिलाएं। - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
पिथौरागढ़। सीमांत जिले में वट सावित्री पर्व पर सुहागिन महिलाओं ने व्रत रख पूजा-अर्चना की। इस दौरान अखंड सौभाग्य, पति और बच्चों की दीर्घायु की कामना की गई। सीमांत क्षेत्र में वट सावित्री का पर्व धूमधाम के साथ मनाया जाता है। इस बार कोरोना के चलते सामुहिक रूप से पूजा नहीं की गई। सुहागिनों ने प्रातः मंदिरों में जाकर वट वृक्ष पर रक्षा धागा बांध अखंड सौभाग्यवती होने का आशीर्वाद लिया। ऐसी मान्यता है कि ज्येष्ठ मास के कृष्ण पक्ष को पड़ने वाली आमावस्या के दिन ही सावित्री ने यमराज से अपने पति सत्यवान के प्राणों की रक्षा की थी। दोपहर में सुहागिनों ने घर में पूजा कर सुख-शांति और समृद्धि की कामना की। लॉक डाउन के कारण अधिकांश महिलाओं ने घरों में ही पूजा अर्चना की। फोटो (संवाद) दिनेश
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें