फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: देवी की आराधना से दूर होते हैं कष्टः सुरेश

Mon, 10 Jul 2023 11:32 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
गणाईगंगोली के गौरा देवी मंदिर में कथा सुनते श्रद्धालु। संवाद
विज्ञापन
गणाई गंगोली (पिथौरागढ़)। क्षेत्र के गौरा देवी मंदिर में देवी भागवत कथा सुनने के लिए दूरदराज से श्रद्धालु उमड़ रहे हैं।
विज्ञापन

कथा के तीसरे दिन आचार्य सुरेश भारद्वाज ने देवी मां का गुणगान किया। उन्होंने कहा कि देवी की आराधना से भक्तों के सभी पाप नष्ट हो जाते हैं। कष्टों का निवारण होता है और घर में सुख-समृद्धि आती है। मुख्य यजमान खिलपति पांडे ने श्रद्धालुओं का स्वागत किया। कथा आयोजक बंसी बाबा जागेश्वर वालों ने लोगों से सहयोग की अपील की। सोमवार को पूर्व विधायक मीना गंगोला भी भागवत कथा सुनने पहुंचीं। इस मौके पर प्रधान पुष्कर सिंह रावत, पवन सूंठा, मोहन बिष्ट, हेमंत सूंठा, शंभू सिद्धार्थ पांडे मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें