फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: सब इंस्पेक्टर की रामगंगा घाट पर सैन्य सम्मान से हुई अंत्येष्टि

विज्ञापन
थल के रामगंगा घाट पर जवान को गार्ड ऑफ ऑनर देती आईटीबीपी की सैन्य टुकड़ी। संवाद - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
सब इंस्पेक्टर की रामगंगा घाट पर सैन्य सम्मान से हुई अंत्येष्टि
विज्ञापन

थल (पिथौरागढ़)। बेड़ीनाग विकास खंड के ग्राम चौड़मन्या निवासी आईटीबीपी जवान नरेंद्र सिंह बसनायत (53) पुत्र लक्ष्मण सिंह बसनायत की सैन्य सम्मान के साथ अंत्येष्टि की गई। जवान नरेंद्र का दो जनवरी को ड्यूटी के दौरान लेह लद्दाख में हृदयगति रुकने से निधन हो गया था।
विज्ञापन

नरेंद्र सिंह 21वीं वाहिनी आईटीबीपी के लेह लद्दाख में सब इंस्पेक्टर के पद पर तैनात थे। बृहस्पतिवार सुबह जवान की पार्थिव देह दिल्ली से उनके पैतृक गांव चौड़मन्या लाई गई। परिजनों सहित ग्रामीणों ने श्रद्धांजलि दी। दोपहर बाद उनका रामगंगा घाट पर सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। आईटीबीपी सातवीं बटालियन मिर्थी से इंस्पेक्टर कुंदन सिंह के नेतृत्व में आए आईटीबीपी जवानों ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया। चिता को मुखाग्नि 25 वर्षीय पुत्र अमित बसनायत ने दी। इस दौरान तहसीलदार हिमांशु जोशी, गंगोलीहाट विधायक फकीर राम टम्टा, जिला पंचायत सदस्य दिवाकर रावल, भाजपा मंडल अध्यक्ष धीरज बिष्ट आदि ने भी घाट पर जाकर जवान को श्रद्धांजलि दी। संवाद
विज्ञापन

05पीटीएच06पी- थल के रामगंगा घाट पर जवान को गार्ड ऑफ ऑनर देती आईटीबीपी सातवीं वाहिनी की सैन्य टुकड़ी। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें