पिथौरागढ़। एलएसएम परिसर में छात्र-छात्राओं को परिचय पत्र बनाना अनिवार्य होगा। कुलानुशासक डॉ.कमलेश कुमार भाकुनी ने कहा कि विद्यार्थी 26 सितंबर तक परिसर पहुंकर अपना परिचय पत्र बना सकेंगे। उन्होंने कहा कि परिचय पत्र नहीं होने पर विद्यार्थी परिसर में प्रवेश नहीं कर सकेंगे। उन्होंने विद्यार्थियों से जल्द परिचय पत्र बनाने को कहा है।