फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: जर्जर सीमांत छात्रावास की छत से पानी टपकने से विद्यार्थी परेशान

Tue, 11 Jul 2023 10:46 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
सीमांत छात्रावास को ठीक करने की मांग को पिथौरागढ़ कलक्ट्रेट पहुंचे छात्र। संवाद
विज्ञापन
पिथौरागढ़। सीमांत छात्रावास जर्जर हो गया है। बरसात में छात्रावास की छत टपकने से छात्र परेशान हैं। कई बार मांग किए जाने के बाद भी छात्रावास की मरम्मत नहीं कराए जाने से छात्रों में नाराजगी है।
विज्ञापन

विकास भवन के पास स्थित छात्रावास में गरीब वर्ग के 18 छात्र रहते हैं। दशकों पूर्व बना छात्रावास अब जर्जर हो गया है। छात्रावास के चार कमरों की छत हल्की सी बारिश में टपकने लगती है। इससे छात्र-छात्राओं की अध्ययन सामग्री, बिस्तर और अन्य जरूरी सामान खराब हो रहा है।
खिड़की और दरवाजे तक दीमक लगने से खराब हो चुके हैं। छात्र चंद्र कुमार, अजय कुमार, रोहित कुमार, संजय सहित अन्य छात्रों ने डीएम कार्यालय में ज्ञापन सौंपकर जर्जर हाल हो चुके छात्रावास की शीघ्र मरम्मत कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें