फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कड़ी मेहनत से आगे बढ़ें छात्र-छात्राएं : रेखा आर्या

Tue, 19 Sep 2023 10:31 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
बेड़ीनाग महाविद्यालय में आयोजित वा​र्षिकोत्सव में मौजूद मंत्री रेखा आर्या, विधायक फकीर राम टम्ट
विज्ञापन
बेड़ीनाग(पिथौरागढ़)। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि छात्र-छात्राएं देश का भविष्य हैं। उन्होंने कड़ी मेहनत से पढ़ाई कर प्रगति के पथ पर आगे बढ़ने का आह्वान किया। उन्होंने महाविद्यालय की समस्याओं के समाधान का भी भरोसा दिलाया। मंत्री मंगलवार को राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के वार्षिकोत्सव में छात्र-छात्राओं को संबोधित कर रही थीं। इससे पूर्व उन्होंने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

कैबिनेट मंत्री ने महाविद्यालय में नए विषय खोलने का भी भरोसा दिलाया। विशिष्ट अतिथि विधायक फकीर राम टम्टा ने कहा कि महाविद्यालय के विकास के लिए लगातार प्रयास किया जा रहा है। सड़क सुधारने के लिए धन अवमुक्त कर दिया गया है। छात्र संघ अध्यक्ष धीरज रौतेला ने महाविद्यालय की समस्याओं को रखा।
छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। प्राचार्य प्रो. डीएन भट्ट ने अतिथियों का आभार जताया। संचालन डाॅ. लीलाधर मिश्रा, दीपा जोशी ने किया। वहां पालिकाध्यक्ष हेम पंत, प्रमुख विनीता बाफिला, भाजपा मंडल अध्यक्ष इंद्र सिंह धानिक, सहकारी बैंक उपाध्यक्ष नरेंद्र रौतेला, छात्र संघ उपाध्यक्ष विशाल पंत, अंजली शाह, सचिव शिवांगी धानिक, कोषाध्यक्ष राहुल महरा आदि छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें