सोमवार को छात्रसंघ पदाधिकारी अध्यक्ष कवींद्र चंद के नेतृत्व में डिग्री कॉलेज परिसर में एकत्र हुए और फिर कॉलेज के दोनों गेटों पर तालाबंदी कर दी। इस कारण प्राध्यापकों और छात्र-छात्राओं को परेशानी का सामना करना पड़ा।
पिथौरागढ़ महाविद्यालय है या परिसर, स्थिति को स्पष्ट करने की मांग को लेकर छात्रों ने प्रदर्शन कर कुलपति और सरकार का पुतला फूंका। उन्होंने जल्द मांग पूरी नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
सोमवार को छात्रसंघ पदाधिकारी अध्यक्ष कवींद्र चंद के नेतृत्व में डिग्री कॉलेज परिसर में एकत्र हुए और फिर कॉलेज के दोनों गेटों पर तालाबंदी कर दी। इस कारण प्राध्यापकों और छात्र-छात्राओं को परेशानी का सामना करना पड़ा। इस दौरान प्राध्यापक ने छात्रों की बात कुलपति से कराई लेकिन छात्र नहीं माने। बाद में कैंपस परिसर में छात्रों ने कुलपति का पुतला फूंका। उन्होंने कहा कि यदि पिथौरागढ़ महाविद्यालय को परिसर बनाया गया है तो यहां जल्द मानकों के अनुसार प्राध्यापकों और अन्य पदों पर नियुक्ति की जानी चाहिए।
उन्होंने पिथौरागढ़ में एलएलबी, फाइन आर्ट्स, पीजी योग, बीएससी कंप्यूटर साइंस, एमए एजुकेशन, एमएड, मास कम्युनिकेशन और डिप्लोमा कोर्स शुरू करने की मांग भी उठाई। प्रदर्शन करने वालों में उपाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चलाल, सचिव मुकेश कुमार, महासंघ उपाध्यक्ष मोहित पांडेय, दीपक खड़का, करन, पंकज, विनय वाल्दिया, किशन, विक्की खोलिया, पीयूष खोलिया, नितिन सागर आदि मौजूद रहे।