फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रसंघ अध्यक्ष ने दी आत्मदाह की चेतावनी

विज्ञापन
बलुवाकोट महाविद्यालय में आठ सूत्री मांगों को लेकर आंदोलन में बैठे छात्र-छात्राएं। संवाद - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
धारचूला (पिथौरागढ़)। बलुवाकोट महाविद्यालय में 11 दिनों से आठ सूत्री मांगों को लेकर क्रमिक अनशन कर रहे छात्रों का धैर्य जवाब देने लगा है। छात्रसंघ अध्यक्ष ने मांगें पूरी नहीं होने पर आत्मदाह की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

आंदोलनरत छात्र-छात्राओं ने मंगलवार को प्राचार्य को ज्ञापन दिया। इस दौरान छात्रसंघ अध्यक्ष सागर सिंह बिष्ट ने कहा कि शासन प्रशासन आंदोलन की अनदेखी कर रहा है। इसलिए वह बुधवार को महाविद्यालय में आत्मदाह करेंगे। उन्होंने कहा कि महाविद्यालय से सटी रेडक्रॉस की 52 नाली भूमि बीआरओ की जगह महाविद्यालय के नाम हस्तांतरित करने, वन पंचायत की 15 नाली भूमि महाविद्यालय को देने, पीजी का दर्जा देने, रिक्त पदों पर प्राध्यापकों की नियुक्ति करने की मांग को अनसुना किया जा रहा है।
मंगलवार को शशांक ऐरी, लोकेश भट्ट, विनोद कुमार, रवि सागर वर्मा, प्रीति, लक्ष्मी, दीप कुमार, दीपशिखा, नेहा परिहार अनशन पर बैठे। उनके समर्थन में अभाविप के पूर्व प्रदेश सहमंत्री संदीप बोरा सहित कई अन्य छात्र-छात्राओं ने धरना दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें