फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पट्टाधारकों के खनन चुगान पर लगी रोक हटी

Mon, 02 Oct 2017 11:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो पिथौरागढ़
विज्ञापन
चंबा-भरमार एनएच पर अवैध खनन से सड़क को बना खतरा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
प्रशासन ने मानसूनकाल में बंद खनन कार्य को फिर से शुरू करने की अनुमति दे दी है। 30 जून तक सभी खनन पट्टाधारक खनन का काम कर सकेंगे। प्रभारी खान अधिकारी प्रदीप कुमार ने बताया कि डीएम सी रविशंकर ने इस संबंध में अनुमति दे दी है। अब स्वीकृत खनन पट्टाधारक रेत, पत्थर आदि का खनन कर सकेंगे। बता दें कि प्रशासन की ओर से हर साल मानसून काल में एक जुलाई से 30 सितंबर तक खनन कार्य पर रोक लगाई जाती है। अब मानसून काल समाप्त हो गया है और खनन की अनुमति जारी कर दी गई है। उधर, चंपावत जिले में भी खनन पट्टा धारकों के खनन, चुगान पर लगाई गई रोक हटा दी गई है। डीएम डॉ. अहमद इकबाल ने बताया कि खनन कार्य पर लगाई गई रोक खत्म हो गई है। उन्होंने कहा कि यदि किसी भी व्यक्ति अवैध खनन करते हुए पाया जाता है तो उसके खिलाफ राज्य उप खनिज नीति के अंतर्गत कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। ब्यूरो 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें