फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: नेपाल से भारत की तरफ फिर पत्थरबाजी

विज्ञापन
नेपाल की ओर से पथराव की वजह से डंपर के शीशे टूट गए। संवाद - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
धारचूला (पिथौरागढ़)। धारचूला के घटखोला में तटबंध निर्माण कर रहे मजदूरों पर नेपाल की ओर से फिर पथराव किया गया जिससे डंपर और जेसीबी के शीशे टूट गए। पथराव में डंपर चालक भी मामूली रूप से घायल हो गया। नेपाल की ओर से की गई पथराव की यह 11वीं घटना है।
विज्ञापन

धारचूला नगर और आसपास के गांवों की सुरक्षा के लिए भारत की ओर से काली नदी के किनारे तटबंध निर्माण का कार्य किया जा रहा है लेकिन नेपाल की ओर से पथराव कर तटबंध निर्माण के कार्य में बाधा पहुंचाई जा रही है। शुक्रवार शाम घटखोला में नेपाल की ओर से फिर पथराव में डंपर चालक नेपाल निवासी दनवीर सावंत चोटिल हो गया। घटना से मौके पर अफरातफरी मच गई। काम कर रहे मजदूरों सहित डंपर और जेसीबी ऑपरेटरों को काम छोड़कर लौटना पड़ा। सभासद प्रेमा कुटियाल एवं महिराज सिंह गर्ब्याल का कहना है कि भारत और नेपाल के रोटी-बेटी के रिश्ते हैं। कुछ लोग बार-बार इस तरह पत्थरबाजी कर संबंधों को खराब करने का प्रयास कर रहे हैं। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
पूर्व में हुए पथराव में भी घायल हुआ था मजदूर
धारचूला (पिथौरागढ़)। नेपाल की ओर से इससे पहले की गई पत्थरबाजी की घटना में भी एक मजदूर घायल हो गया था जिसके विरोध में भारतीय व्यापारियों ने झूलापुल बंद कराया था। तनाव को देखते हुए दोनों देशों के अधिकारियों ने बैठक कर आपसी समन्वय से समस्या का हल निकालने की बात कही थी।
विज्ञापन

नेपाल के सीडीओ ने भी भारत आकर स्थिति का जायजा लिया था। एक दिन पहले बृहस्पतिवार को नेपाल से आए इंजीनियरों ने भी स्थानीय प्रशासन के साथ स्थलीय निरीक्षण किया था। भाजपा जिला उपाध्यक्ष महेंद्र बुदियाल का कहना है कि नेपाल प्रशासन बार-बार की जा रही पत्थरबाजी की घटना को रोकने में विफल साबित हो रहा है। यदि नेपाल की ओर से अराजकतत्वों पर प्रतिबंध लगाने के साथ ही दंडात्मक कार्रवाई नहीं की गई तो अंतरराष्ट्रीय झूलापुल को बंद कर दिया जाएगा। संवाद
घटखोला में नेपाल की ओर से पत्थरबाजी करने की सूचना मिली है। इस संबंध में नेपाल के अधिकारियों से बातचीत की जाएगी। -दिवेश शाशनी, संयुक्त मजिस्ट्रेट धारचूला।

नेपाल से भारतीय क्षेत्र धारचूला के घटखोला की ओर पथराव करते नेपाली नागरिक। संवाद- फोटो : PITHORAGARH

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें