फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: नेपाल में महिला पर गिरा पत्थर, मौत

Tue, 14 Jan 2025 11:13 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
झूलाघाट (पिथौरागढ़)। भारतीय सीमा से लगे नेपाल के बजांग में सिर पर पत्थर गिरने से एक महिला की मौत हो गई।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक थलारा गांवपालिका-3, देवलबांझ गांव की 24 वर्षीय राधिका जोशी उपाध्याय घर की लिपाई के लिए गांव के आधारभूत स्कूल के पास मिट्टी लेने गई थी। खोदाई के दौरान ऊपर से उसके सिर पर पत्थर गिर गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। देवलबांझ गांव के वार्ड अध्यक्ष प्रकाश भंडारी ने बताया कि मृतका ने 40 दिन पूर्व ही एक बच्ची को जन्म दिया था। वह अपने मासूम बेटी और ढाई साल के बेटे को छोड़ गई है। उसकी मौत से परिजनों में कोहराम है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें