फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: झूलाघाट-बलतड़ी सड़क पर पहाड़ी से गिर रहे पत्थरों से खतरा

Wed, 10 May 2023 11:20 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
झूलाघाट (पिथौरागढ़)। झूलाघाट-बलतड़ी सड़क पर सप्तड़ी के पास एक साल से पहाड़ी से लगातार पत्थर गिर रहे हैं। इस कारण यहां दुर्घटनाओं का खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन


झूलाघाट-बलतड़ी सड़क पर प्रतिदिन सैकड़ों लोग अपने घरेलू कार्यों से झूलाघाट और पिथौरागढ़ के लिए आवागमन करते हैं। सड़क पर पत्थर गिरने के कारण लोग जान जोखिम में डालकर सफर करते हैं। छोटे बच्चों को झूलाघाट स्कूल में आने में दिक्कत होती है।
विज्ञापन


झूलाघाट-बलतड़ी सड़क प्रधानमंत्री सड़क योजना के तहत बनाई गई है। सड़क पर पत्थर गिरने की शिकायत लगातार विभाग से की गई है लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है।

पीएमजीएसवाई के जेई शुभम चंद का कहना है कि बलतड़ी से पहले पहाड़ी से मलबा और पत्थर सड़क पर गिर रहे हैं। जेसीबी लगाकर पत्थरों को हटाया जा रहा है।

झूलाघाट-बलतड़ी सड़क पर पहाड़ी से पत्थर गिरने से हर वक्त खतरा बना रहता है। इस स्थान पर नीचे काली नदी बहती है। अगर कोई पत्थर की चपेट में आ गया तो वह सीधे काली नदी में गिरेगा। -अरुण चंद, बलतड़ी।
विज्ञापन


सड़क को ठीक करने की मांग लंबे समय से कर रहे हैं। बावजूद इसके कोई सुनवाई नहीं हो रही है। पीएमजीएसवाई को सड़क को जल्द ठीक करना चाहिए। -मोहित चंद, बलतड़ी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें