फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: दुकान की खिड़की तोड़कर चुराई नकदी और सामान

Thu, 24 Aug 2023 10:27 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। नगर के सरस्वती विहार कॉलोनी में चोरों ने एक दुकान की खिड़की तोड़कर 15 हजार की नकदी और सामान चुरा लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

बुधवार देर रात सरस्वती विहार कॉलोनी में चोरों ने व्यापारी पंकज पांडे की दुकान की खिड़की तोड़कर नकदी और सामान चुरा लिया। सूचना पर कोतवाल चंचल शर्मा के नेतृत्व में टीम मौके पर पहुंची और पड़ताल की। व्यापारी ने पुलिस को बताया कि चोर गल्ले से 15 से 20 हजार की नकदी और अन्य सामान ले गए हैं। कोतवाल ने बताया कि आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही हैं। जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा। इधर नगर में बढ़ती चोरी की घटनाओं के बाद लोगों और व्यापारियों ने रात के समय नियमित गश्त करने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें