चंपावत। राज्य स्तरीय विद्यालय टेबल टेनिस प्रतियोगिता का आयोजन 21 से 23 सितंबर तक चंपावत के राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में सुबह 10 बजे से किया जाएगा। प्रभारी मुख्य शिक्षा अधिकारी मान सिंह ने बताया कि बालक-बालिका वर्ग की प्रतियोगिता अंडर 14, 17, 19 आयु वर्ग में खेली जाएगी। उन्होंने बताया कि प्रदेश के 13 जिलों के खिलाड़ी प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे।