फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: राज्य स्तरीय आमंत्रण बास्केटबाल प्रतियोगिता चार से

Sat, 30 Dec 2023 11:13 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतियोगिता में बालकों की आठ और बालिकाओं की आठ टीम प्रतिभाग करेंगी
विज्ञापन

पिथौरागढ़। स्पोर्ट्स स्टेडियम में चार से छह जनवरी तक होने वाली राज्य स्तरीय आमंत्रण बास्केटबाल प्रतियोगिता को लेकर बैठक हुई। प्रतियोगिता की तैयारियों को लेकर सभी को जिम्मेदारी दी गईं। प्रतियोगिता में 16 टीम प्रतिभाग करेंगी।
जिला क्रीड़ाधिकारी प्रताप सिंह बिष्ट ने बताया कि बास्केटबाल फेडरेशन ऑफ उत्तराखंड, जिला बास्केटबाल संघ पिथौरागढ़ के समन्वय और जिला प्रशासन के मार्गदर्शन में जिला खेल कार्यालय की ओर से आयोजित होने वाली अंडर-17 बालक-बालिका वर्ग की इस प्रतियोगिता अल्मोड़ा, चंपावत, हल्द्वानी, ऊधमसिंह नगर, देहरादून, हरिद्वार, पौड़ी गढ़वाल, पिथौरागढ़ और रामनगर की अंडर-17 बालक वर्ग की आठ और महिला ओपन वर्ग की आठ टीम प्रतिभाग करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतियोगिता में बास्केटबाल फेडरेशन ऑफ उत्तराखंड निर्णायक उपलब्ध कराएगा। उन्होंने बताया कि पहली बार आयोजित हो रही राज्य स्तरीय प्रतियोगिता नाॅकआउट आधार पर खेली जाएगी। प्रत्येक टीम में 10 खिलाड़ी शामिल होंगे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें