फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: मुवानी में स्टार्टअप उद्यमियों ने दी उद्यम की जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
मुवानी (पिथौरागढ़)। राजकीय महाविद्यालय मुवानी में उद्यमिता विकास कार्यक्रम के तहत प्रतिभागियों को स्टार्टअप उद्यमियों ने प्रशिक्षण दिया। कार्यक्रम के आठवें दिन स्टार्टअप उद्यमी मदन उपाध्याय और गौरांशी लघु उद्योग की गंगा कार्की ने व्यवसाय के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। त्रिपुरा से एवर ब्राइट चकमा ऑनलाइन माध्यम से छात्र-छात्राओं के साथ जुड़े रहे। उन्होंने प्रतिभागियों को नए बिजनेस आइडिया पैदा करने के लिए सुझाव दिए। देवभूमि उद्यमिता योजना के नोडल अधिकारी राजकमल किशोर ने प्रतिभागियों को स्थानीय उद्यमियों का उदाहरण देकर व्यवसाय के लिए प्रेरित किया। यहां प्राचार्य डॉ. गिरीश चंद्र पंत, राजेंद्र पंत, पंकज कार्की, पूरन भट्ट, मोहन राम, डॉ. सुधीर कुमार, रूपेश कुमार, अलका जोशी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन




विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें