फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: मड़धूरा में ही शुरू करें सीमांत इंजीनियरिंग कॉलेज

विज्ञापन
पिथौरागढ़ में डीएम को ज्ञापन देते नगर पालिका अध्यक्ष राजेंद्र रावत, सहकारी बैंक अध्यक्ष मनोज सा? - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
पिथौरागढ़। सीमांत इंजीनियरिंग कॉलेज का संचालन मड़धूरा में ही करने की मांग को लेकर जन प्रतिनिधियों और स्थानीय लोगों ने डीएम से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि मड़धूरा में इंजीनियरिंग कॉलेज के निर्माण के लिए यूपी निर्माण निगम ने 14 करोड़ रुपये से अधिक धन खर्च किया है। अब नई जगह इंजीनियरिंग कॉलेज के लिए भूमि तलाशना सही नहीं है।
विज्ञापन

पालिकाध्यक्ष राजेंद्र रावत, जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष मनोज सामंत, पूर्व सरपंच पुष्कर सिंह मेहता ने शनिवार को डीएम रीना जोशी से मुलाकात कर ज्ञापन दिया। कहा कि मड़धूरा में सीमांत इंजीनियरिंग कॉलेज के निर्माण के लिए स्थानीय लोगों ने अपने चारागाह, जंगल और अन्य नाप भूमि दान में दी।
यूपी निर्माण निगम 14 करोड़ रुपये खर्च कर चुका है लेकिन अब कॉलेज के लिए नई जगह तलाशने की कवायद चल रही है। उन्होंने मड़धूरा में ही इंजीनियरिंग कॉलेज का संचालन करने की मांग की है। उन्होंने मड़धूरा में कॉलेज के लिए बने भवन के आसपास हो रहे भूस्खलन को रोकने के लिए सुरक्षात्मक कार्य कराने की भी मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें