फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टाफ नर्सेज महासंघ ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
पाटी में नन्हें बच्चों के साथ प्रदर्शन करतीं संविदा पर तैनात नर्स। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : CHAMPAWAT
विज्ञापन
स्टाफ नर्सेज महासंघ ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन

पिथौरागढ़। महिला अस्पताल में कार्यरत स्टॉफ नर्सेज ने बृहस्पतिवार को सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने दो साल से रुकी हुई भर्ती प्रक्रिया शुरू कराने की मांग की।
सीएमओ कार्यालय पहुंचीं स्टॉफ नर्सेज ने कहा कि वह 10 से 12 वर्षों से संविदा कर्मी के दौर पर काम कर रहे हैं लेकिन दो साल से भर्ती प्रक्रिया बंद है। उन्होंने कहा कि देहरादून में उनके साथी मांगों के लिए धरना-प्रदर्शन कर रहे थे। वहां बुधवार को शांतिपूर्ण ढंग से आंदोलन कर रहे उनके साथियों को पकड़ा गया। कर्मियों ने कहा कि मांग पूरी नहीं की गई तो अनिश्चितकालीन हड़ताल की जाएगी। प्रदर्शन में नईम अंसारी, राहुल सिंह, कंचना महर, हिना, मंजुला, भावना, रेनू, ऊषा भंडारी, प्रियंका, मिताली, तनुजा, अपराजिता आदि शामिल रहीं। संवाद
विज्ञापन

चंपावत में बच्चों संग किया प्रदर्शन
चंपावत/पाटी। वरिष्ठता के आधार पर नियुक्ति देने की मांग को लेकर संविदा स्टाफ नर्सों ने आवाज उठाई है। बृहस्पतिवार को पाटी अस्पताल परिसर में संविदा स्टाफ नर्सों ने छोटे बच्चों के साथ प्रदर्शन किया। वहीं चंपावत से संविदा नर्स अपनी मांग को लेकर देहरादून में डेरा जमाए हैं। इधर संविदा स्टाफ नर्सों की हड़ताल से गर्भवती महिलाओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। पाटी में प्रसव नहीं हो पा रहे हैं।
संविदा नर्स संगठन ने प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. सौरभ सैनी के जरिये स्वास्थ्य महानिदेशक, स्वास्थ्य मंत्री और मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा है। प्रदर्शन करने वालों में पूजा खड़ायत, पूजा गोस्वामी, पूजा धानिक, नेहा थापा, प्रेरणा गोस्वामी आदि शामिल थे। संवाद
विज्ञापन

संविदा स्टाफ नर्सों की हड़ताल से कार्य पर आंशिक असर पड़ रहा है। विभाग की ओर से चंपावत सहित प्रमुख शहरों में स्थायी नर्सों के माध्यम से वैकल्पिक व्यवस्था की जा रही है।
-डॉ. केके अग्रवाल, सीएमओ, चंपावत।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें