फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: लंपी से बचाव के लिए एसएसबी ने लगाया शिविर

Thu, 08 Jun 2023 10:49 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
झूलाघाट में एसएसबी की ओर से आयोजित ​शिविर में पहुंचे पशुपालक। संवाद
विज्ञापन
पिथौरागढ़/झूलाघाट। नेपाल सीमा से सटे भारतीय गांवों में पशुओं में लंपी बीमारी तेजी से फैल रही है। बीमारी की रोकथाम के लिए पशुपालन विभाग टीकाकरण और दवा वितरित कर रहा है। बीमारी से बचाव के लिए एसएसबी ने भी शिविर लगाकर पशुपालकों को दवा वितरित की।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को रामलीला मैदान में एसएसबी 55 बटालियन ने वेटरिनरी सिविल एक्शन के तहत पशु चिकित्सा शिविर लगाया गया। शिविर में झूलाघाट, गेठीगाडा, कानडी, सिमू और बलतड़ी के पशुपालक पहुंचे। पशु चिकित्सक एवं उप कमांडेंट घनश्याम पटेल ने पशु पशुपालकों को पशुओं में होने वाली लंपी के साथ अन्य बीमारियों और उनसे बचाव की जानकारी दी। शिविर में 49 पशुपालकों ने 256 जानवरों के लिए निशुल्क दवा प्राप्त की। वहां इंस्पेक्टर रमेश प्रसाद डौडियाल, सब इंस्पेक्टर दिनेश कुमार, मुख्य आरक्षी सूरज सिंह, आरक्षी अमित, ग्राम प्रधान मजिरकांडा किरन भट्ट, पूर्व प्रधान राम चंद्र भट्ट,मदन भट्ट, योगेश धरियाल आदि ग्रामीण थे। इधर जिले भर में पशुपालन विभाग की ओर से लंपी वायरस से बचाव के लिए पशुओं का टीकाकरण किया जा रहा है। टीकाकरण के लिए अलग-अलग टीमें बनाकर गांवों में भी भेजी गई हैं। संवाद


लोहाघाट में लंपी बीमारी से एक और गाय की मौत
लोहाघाट (चंपावत)। क्षेत्र में लंपी रोग का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा घटना में रायनगर चौड़ी निवासी चंद्रा राय की दुधारू गाय की लंपी रोग की चपेट में आकर मौत हो गई है। इसस पहले भी गांव में करीब 12 उन्नत नस्ल की गायों की मौत हो चुकी है। वहीं फोर्ती में कई जानवरों में लंपी रोग फैला हुआ है। लंपी रोग की रोकथाम के लिए पशु चिकित्साधिकारी डॉ. डीके चंद के दिशा निर्देश पर फार्मासिस्ट जनक चंद, हरिनंदन पुनेठा ने फोर्ती गांव में पशुओं का टीकाकरण किया। सामाजिक कार्यकर्ता योगेश बगौली ने जिला प्रशासन और सरकार से प्रभावित पशुपालकों को उचित मुआवजा देने की मांग की है। वहां शंकर दत्त बगौली, कैलाश उपाध्याय, मोहन चंद्र, नारायण पुनेठा, शेखर पुनेठा, पप्पू चौबे आदि थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें