पशु चिकित्सा शिविर में पशुपालकों को दवा देते एसएसबी के चिकित्सक। स्रोत: एसएसबी
पिथौरागढ़। एसएसबी 55 वीं वाहिनी ने पिथौरागढ़ के सीमावर्ती गांव रूम और हल्दू में पशु चिकित्सा शिविर लगाया। शिविरों में कल्याण कार्यक्रम के दौरान डाॅ. एसएन सिंह कमांडेंट (पशु चिकित्सक) सीमांत मुख्यालय रानीखेत ने सीमावर्ती इलाके में रह रहे लोगों के 200 से अधिक मवेशियों की जांच कर दवाओं का वितरण किया गया। शिविर में 30 से अधिक पशुपालक लाभान्वित हुए। इस दौरान सशस्त्र सीमा बल के उपनिरीक्षक रामलाल, दरवान सिंह, लक्ष्मण सिंह, मुख्य आरक्षी (पशु-चिकित्सक) अनिल डांगी ग्रामीण उपस्थित रहे। संवाद