फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: एसएसबी जवानों ने सिने अभिनेता संजय मिश्रा के साथ ली सेल्फी

Sun, 21 May 2023 11:09 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
डीडीहाट (पिथौरागढ़)। सिने अभिनेता संजय मिश्रा को अपने बीच पाकर एसएसबी के जवान बेहद खुश नजर आए। रविवार को वाहिनी मुख्यालय में कार्यक्रम के दौरान सिने अभिनेता मिश्रा के साथ सेल्फी लेने के लिए एसएसबी के जवानों में होड़ मची रही। इस दौरान सिने अभिनेता ने जवानों को खूब हंसाया।
विज्ञापन

सिने कलाकार संजय आजकल डीडीहाट स्थित अपनी ससुराल आए हुए हैं। रविवार को 11वीं वाहिनी एसएसबी डीडीहाट में आयोजित सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि अभिनेता संजय मिश्रा रहे। उन्होंने सबसे पहले एसएसबी के शहीद सहायक सेनानायक चारू चंद्र पाठक को श्रद्धांजलि दी गई।
जवानों को संबोधित करते हुए संजय ने कहा कि हमारे जवान सीमा की सुरक्षा करते हैं तब हम चैन की सांस ले पाते हैं। जवानों को अपनी अदाकारी और फन से उन्होंने खूब गुदगुदाया। इस दौरान उन्होंने जवानों के परिवारों के साथ भोजन किया। कार्यक्रम में एसएसबी के कार्यवाहक सेनानायक एके वरुण, डिप्टी कमांडेंट प्रणव शुक्ला, अमित कुमार, संजीव कुमार, डॉ. नवनीत गिल आदि थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें