फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Didihat: होटल में फंदे से लटका मिला, एसएसबी का जवान; चार दिन पहले ही घर में छुट्टी बिताकर लौटा था

Mon, 23 Mar 2026 02:14 PM IST
गायत्री जोशी संवाद न्यूज एजेंसी

सार

पिथौरागढ़ जिले के डीडीहाट क्षेत्र में सशस्त्र सीमा बल का हेड कांस्टेबल होटल में फंदे से लटका मिला। जवान चार दिन पहले ही छुट्टी बिताकर डीडीहाट पहुंचा और होटल में रह रहा था।
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

डीडीहाट (पिथौरागढ़) सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) का एक हेड कांस्टेबल नगर के एक होटल में फंदे से लटका मिला। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जवान चार दिन पहले ही छुट्टी बिताकर डीडीहाट पहुंचा और होटल में रह रहा था।

थानाध्यक्ष संजय जोशी के अनुसार एसएसबी की 11वीं वाहिनी में तैनात हेड कांस्टेबल हुसन लाल (41) पुत्र बलदेव राज निवासी पंजाब, बीते 18 मार्च को डीडीहाट पहुंच गया था लेकिन वह वाहिनी में न जाकर नगर के एक होटल में कमरा लेकर रहने लगा। 21 मार्च की रात करीब नौ बजे होटल कर्मचारी ने एसएसबी जवान के कमरे में पानी पहुंचाने के लिए दरवाजा खटखटाया तो दरवाजा अंदर से खुला था।

कमरे में जवान फंदे से लटका हुआ था। होटल मालिक ने इसकी जानकारी तुरंत थाना डीडीहाट को दी। थानाध्यक्ष संजय जोशी टीम के साथ होटल पहुंचे। जवान को फंदे से उतार गया लेकिन वह मृत मिला। फंदा बनाने के लिए मफलर का इस्तेमाल किया गया था।

थानाध्यक्ष ने एसएसबी के उप सेनानी जय प्रकाश को घटना की जानकारी दी। एसएसबी के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर घटना के कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।

मामला संज्ञान में आया है। फॉरेंसिक टीम ने भी जांच कर मौके से सैंपल एकत्र किए हैं। फॉरेंसिक जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी। - केएस रावत, सीओ, धारचूला

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें