झूलाघाट के अमतड़ी में ग्रामीणों को खेल सामग्री देते एसएसबी के अधिकारी। संवाद
धारचूला (पिथौरागढ़)। एसएसबी 11वीं वाहिनी के उप महानिरीक्षक डीएन बोम्बे ने चीन सीमा से सटे नाभीढांग, कालापानी, गुंजी, गर्ब्यांग, बूंदी आदि उच्च हिमालयी क्षेत्र में स्थित चौकियों का स्थलीय किया। उन्होंने दुर्गम क्षेत्रों में विषम परिस्थितियों में देश की सीमाओं की रक्षा कर रहे जवानों का हौसला बढ़ाकर उन्हें सीमा पर सतर्कता से ड्यूटी करने की हिदायत दी। उन्होंने रांगकांग गांव में 27 परिवारों को पानी की टंकियां भी बांटीं।
उच्च हिमालयी क्षेत्रों में स्थित गांवों के लोगों से एसएसबी के उप महानिरीक्षक ने बातचीत भी की। उन्होंने सीमा पर होने वाली घटनाओं की जानकारी एसएसबी को देने की अपील की। उन्होंने सीमांत के ग्रामीणों की समस्याएं भी सुनीं। इस मौके पर कमांडेंट महेंद्र प्रताप, गुंजी पोस्ट के कमांडर निरीक्षक अनूप सिंह रावत सहित कई ग्रामीण और अधिकारी मौजूद रहे।
ग्रामीणों को एसएसबी ने बांटी सामग्री
झूलाघाट (पिथौरागढ़)। नागरिक कल्याण कार्यक्रम के तहत एसएसबी 55वीं वाहिनी ने अमतड़ी के ग्रामीणों को जरूरी सामग्री बांटी। वाहिनी के कार्यवाहक कमांडेंट अजय पांडेय के नेतृत्व में सीमावर्ती अमतड़ी गांव में नागरिक कल्याण कार्यक्रम हुआ। वहां अमतड़ी, गिठीगड़ा, रणवा गांव में ग्रामीणों को सोलर लाइटें और बिषखोली, सिम्मू, जमीरपानी गांव में युवाओं को खेल सामग्री और सोलर लाइट बांटी गई। कार्यवाहक कमांडेंट ने ग्रामीणों को सीमा सुरक्षा के लिए भी जागरूक किया। इस दौरान उप कमांडेंट मनोज कुमार राम, प्रधान चंद्रकला बोरा, देवकी देवी, बच्ची राम, लक्ष्मी दत्त, एसएसबी निरीक्षक रणवीर सिंह, रमेश प्रसाद डोंडियाल आदि शामिल रहे। सं