धारचूला में अंतरराष्ट्रीय झूलापुल का निरीक्षण करते एसएसबी के आईजी अमित कुमार। : एसएसबी
धारचूला (पिथौरागढ़)। एसएसबी के आईजी अमित कुमार ने बृहस्पतिवार को धारचूला स्थित अंतरराष्ट्रीय झूलापुल का निरीक्षण किया। इसके बाद उन्होंने अग्रिम चौकियों पर जाकर जवानों का हौसला बढ़ाया और उनकी समस्याएं सुनीं।
रानीखेत से आए एसएसबी के आईजी अमित कुमार ने 11वीं वाहिनी के कमांडेंट मधुकर अमिताभ के साथ अंतरराष्ट्रीय झूलापुल का निरीक्षण किया। उन्होंने जवानों को सीमा पर चौकन्ना होकर कार्य करने के निर्देश दिए। इसके बाद वह अग्रिम चौकी गोठी और छारछुम पहुंचे। वहां उन्होंने मेरी माटी-मेरा देश कार्यक्रम के तहत पौधरोपण किया। उन्होंने जवानों से पर्यावरण संरक्षण के लिए सीमांत के लोगों को जागरूक करने के निर्देश दिए। उन्होंने जवानों को सीमा पर होने वाली हर गतिविधि पर पैनी नजर बनाए रखने के निर्देश दिए।