फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: एसएसबी ने अलर्ट नहीं किया होता तो जा सकती थी अधिक जानें

Sat, 01 Mar 2025 11:12 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
धारचूला। बोल्डर गिरने से घायल मजदूरों को शाम को धारचूला लाया गया। एक मजदूर को हायर सेंटर रेफर किया गया है। दो मजदूरों का धारचूला संयुक्त अस्पताल में ही उपचार किया जा रहा है। दो मामूली रूप से चोटिल हुए मजदूरों को छुट्टी दे दी गई है। हादसे में मृत मजदूर के शव को धारचूला अस्पताल की मोर्चरी में रखा गया है। घायल मजदूरों के साथी ने बताया कि जिस समय पहाड़ी से बोल्डर गिरे वह खाना बना रहे थे। एसएसबी के जवानों ने पहाड़ी से बोल्डर गिरते देखकर सीटी बजाकर अलर्ट किया। इस कारण अधिकांश मजदूर चट्टान की आड़ में छुप गए थे। यदि एसएसबी ने अलर्ट नहीं किया होता तो कई अन्य मजदूरों को भी जान गंवानी पड़ सकती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें