मुनस्यारी में आयोजित सम्मान समारोह में पदक विजेता खिलाड़़ी। संवाद
मुनस्यारी (पिथौरागढ़)। जोहार क्लब की ओर से शुक्रवार को ब्लॉक सभागार में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान शामिल स्वर्ण पदक विजेता निकिता चंद, काजल फर्सवान, दीपा मेहता, रजत पदक विजेता कर्णिका खड़ायत, नेशनल जूनियर बालक बॉक्सिंग चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक विजेता बृजेश टम्टा, कांस्य पदक विजेता करन ऐरी को सम्मानित किया गया।
खिलाड़ियों के साथ प्रशिक्षक कैप्टन देवी चंद, बृजेंद्र मल्ल, निखिल महर, बबिता बसेड़ा का भारतीय स्टेट बैंक से ढोल-नगाड़ों के साथ स्वागत किया गया। विधायक हरीश धामी ने कहा कि सभी पदक विजेता आज के कार्यक्रम के मुख्य अतिथि हैं। कहा कि मुनस्यारी में प्रदेश स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता कराने के प्रयास किए जाएंगे। जोहार क्लब के प्रथम अध्यक्ष स्व. दुर्गा सिंह मर्तोलिया की स्मृति में उनके परिजनों ने पदक विजेताओं को चेक बांटे। वहां एसडीएम नवाजिश खलीक, जोहार क्लब के अध्यक्ष केदार मर्तोलिया, सचिव गगन पांगती, रवि बृजवाल, जीतू जेष्ठा, श्रीराम धर्मशक्तू, गोकर्ण मर्तोलिया आदि मौजूद रहे।