फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: झूलाघाट में विशेषज्ञ डॉक्टरों ने 423 लोगों का जांचा स्वास्थ्य

विज्ञापन
विज्ञापन
झूलाघाट(पिथौरागढ़)। झूलाघाट के अति प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में रविवार को तीन दिवसीय बहु विशेषज्ञ स्वास्थ्य शिविर शुरू हुआ। पहले दिन 423 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। जिला पंचायत उपाध्यक्ष दीपिका चुफाल ने शिविर का उद्घाटन किया। जिला अस्पताल से फिजिशियन, सर्जन, बाल रोग विशेषज्ञ सहित कई डॉक्टरों ने मरीजों की जांच की। अस्थि रोग विशेषज्ञ, नेत्र सर्जन, ईएनटी सर्जन, दंत विशेषज्ञ और दृष्टि विशेषज्ञ भी मौजूद रहे। रोगियों को निशुल्क दवाएं वितरित की गईं। डीडीहाट विधायक बिशन सिंह चुफाल ने स्वास्थ्य केंद्र के स्टाफ को सम्मानित किया। स्वास्थ्य केंद्र के सीएचओ महेंद्र कुमार ने बताया कि पहले दिन बड़ी संख्या में मरीज पहुंचे। उन्होंने अगले दिनों में भी सैकड़ों मरीजों के आने की संभावना जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें