फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh: चट्टान दरकने से बंद सोबला ढाकर सड़क तीसरे दिन खुली, 200 यात्री सकुशल धारचूला पहुंचे

Wed, 10 Jun 2026 12:34 PM IST
Heera शालू दताल

सार

दारमा घाटी को जोड़ने वाली सोबला ढाकर सड़क को बीआरओ ने तीसरे दिन कड़ी मेहनत के बाद यातायात के लिए सुचारु कर दिया। इसके बाद पंचाचूली ग्लेशियर दर्शन कर लौट रहे 150 से 200 से अधिक यात्री और स्थानीय ग्रामीण सकुशल धारचूला पहुंच गए।
विज्ञापन
सोबला ढाकर सड़क तीसरे दिन खुली - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पिथौरागढ़ जिले के धारचूला के दारमा घाटी को जोड़ने वाली सोबला ढाकर सड़क को बीआरओ ने तीसरे दिन कड़ी मेहनत के बाद यातायात के लिए सुचारु कर दिया। इसके बाद पंचाचूली ग्लेशियर दर्शन कर लौट रहे 150 से 200 से अधिक यात्री और स्थानीय ग्रामीण सकुशल धारचूला पहुंच गए। बता दें कि रविवार सुबह आठ बजे पंगबावे नामक स्थान पर अचानक चट्टान दरकने के कारण सड़क पर भारी बोल्डर और मलबा जमा हो गया था, जिससे यह मार्ग बंद हो गया था। मंगलवार शाम 7:10 बजे बीआरओ की 67 आरसीसी ग्रेफ के ओसी चंद्र गुप्त के नेतृत्व में कर्मचारियों ने कड़ी मशक्कत के बाद सड़क मार्ग को यातायात के लिए खोल दिया।

प्रशासन के अनुसार सड़क खुलते ही 11 बाइकों पर सवार 22 यात्री और 35 से अधिक वाहनों में सवार लोग धारचूला व अन्य सुरक्षित स्थानों पर लौट आए।

वहीं, सड़क बंद होने की सूचना मिलते ही एसडीएम आशीष जोशी ने कानूनगो राजेंद्र मेहता, राजस्व उपनिरीक्षक तनुज चन्याल और अनूप पेलू की एक टीम को रेस्क्यू के लिए मौके पर भेजा। इस टीम ने ग्राम दर और बोगलिंग में 8 किलोमीटर पैदल चलकर 26 यात्रियों का रेस्क्यू कर उन्हें सुरक्षित स्थान तक पहुंचाया। धारचूला पहुंचने पर सभी पंचाचुली यात्रियों व ग्रामीणों ने प्रशासन और बीआरओ का आभार व्यक्त किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें