पिथौरागढ़/मुनस्यारी/अस्कोट। जिले में उच्च हिमालयी क्षेत्रों में शनिवार को दूसरे दिन भी बर्फबारी हुई जबकि निचले इलाकों में हल्की बारिश हुई।
शनिवार को पिथौरागढ़ में सुबह से आसमान में बादल छाए रहे। दोपहर में मौसम एकदम साफ हो गया। दोपहर बाद आसमान में बादल छाए और सर्द हवाएं चलने लगी। देर शाम हल्की बारिश के कारण ठंड बढ़ गई। मुनस्यारी के खलिया में दो इंच, कालामुनि में एक इंच, लास्पा में एक फुट बर्फबारी हुई।
वहीं हंसलिंग, पंचाचूली, छिपलाकेदार, नाग्निधूरा चोटियों में देर शाम भी बर्फबारी जारी रही। अस्कोट में भी करीब चार बजे तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश हुई।