मुनस्यारी के मल्ला जोहार स्थित बुर्फू गांव में हुई बर्फबारी। स्रोत: ग्रामीण
मुनस्यारी (पिथौरागढ)। हिमालय की ऊंची चोटियां पंचाचूली, हंसलिंग, नगनीधूरा, छिपलाकेदार और मल्ला जोहार के बुर्फू गांव में इस सीजन की पहली बर्फबारी हुई। इससे निचले इलाकों में ठंड बढ़ गई है। क्षेत्र में पिछले 48 घंटों से लगातार बारिश जारी है। इससे जनजीवन प्रभावित रहा। बाजार में भी सन्नाटा पसरा रहा। बारिश के चलते लोग घरों में ही दुबके रहे। बर्फबारी होने से माइग्रेशन पर मल्ला जोहार गए लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। संवाद