फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: बर्फबारी से लिपुलेख सड़क बंद, 10 वाहन फंसे

Fri, 17 Mar 2023 11:29 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़/धारचूला। जिले के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बृहस्पतिवार रात और शुक्रवार को हिमपात हुआ। हिमपात के साथ मलबा आने से तवाघाट-लिपुलेख मोटर मार्ग बूंदी और छियालेख के बीच बंद हो गया है। मार्ग पर 10 वाहनों के फंसे होने की सूचना है।
विज्ञापन



धारचूला और मुनस्यारी के उच्च हिमालयी क्षेत्र में बृहस्पतिवार रात जमकर हिमपात हुआ। धारचूला के व्यास और दारमा घाटियों में भारी बर्फबारी हुई। हिमपात और मलबा आने से चीन सीमा को जोड़ने वाला तवाघाट-लिपुलेख मार्ग बंद हो गया। इसके चलते लगभग 10 वाहन फंसे हैं। शनिवार तक यातायात सुचारु होने की उम्मीद है।

इधर जिला मुख्यालय पिथौरागढ़ सहित जिले के अन्य हिस्सों में शुक्रवार को सुबह मौसम सामान्य रहा। दोपहर बाद आसमान में बादल छा गए। शाम के समय चोटियों पर हिमपात हुआ। इससे पूरे जिले में ठिठुरन बढ़ गई हैैै। लोगों को स्वेटर और जैकेट पहनने पड़े हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें