फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: नेपाल से भारत में हो रही है खुकरी सिगरेट की तस्करी, खुली सीमा का फायदा उठा रहे तस्कर

Sat, 24 Jun 2023 03:13 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़

सार

खुली सीमा का तस्कर फायदा उठा रहे हैं। नेपाल से भारत में प्रतिबंधित खुकरी सिगरेट भारतीय बाजारों और भारत से घोड़ा बीड़ी नेपाल के बाजारों में पहुंचा रहे हैं। इसके अलावा चरस, खाद्य पदार्थ और निर्माण सामग्री भी नेपाल पहुंचाई जा रही है।
विज्ञापन
भारतीय बाजारों में बिकने वाली नेपाली खुकरी सिगरेट। संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत में प्रतिबंधित नेपाली खुकरी सिगरेट की तस्करी हो रही है। तस्कर नेपाल पुलिस, भारतीय पुलिस और एसएसबी की आंखों में धूल झोंककर खुकरी सिगरेट की तस्करी कर रहे हैं। भारतीय बाजारों में भी खुकरी सिगरेट बिक रही है। इसके बाद भी तस्करी पर रोक लगाने के लिए कोई प्रयास नहीं किए जा रहे हैं। बिना टैक्स के तस्करी कर भारत पहुंच रही सिगरेट से सरकार के राजस्व को चूना लग रहा है।

विज्ञापन


सीमांत जिले पिथौरागढ़ की नेपाल के साथ 150 किमी लंबी खुली सीमा लगी हुई है। खुली सीमा का तस्कर फायदा उठा रहे हैं। नेपाल से भारत में प्रतिबंधित खुकरी सिगरेट भारतीय बाजारों और भारत से घोड़ा बीड़ी नेपाल के बाजारों में पहुंचा रहे हैं। इसके अलावा चरस, खाद्य पदार्थ और निर्माण सामग्री भी नेपाल पहुंचाई जा रही है।

करीब एक साल पूर्व पिथौरागढ़ पुलिस ने नेपाल सीमा से सटे तल्लाबगड़ से एक व्यापारी के पास से बड़ी संख्या में खुकरी की बड़ी खेप पकड़ी थी। कुछ समय तस्करी में अंकुश लगने के बाद फिर से खुकरी सिगरेट की तस्करी शुरू हो गई है। पिथौरागढ़ ही नहीं खुकरी सिगरेट को चंपावत, अल्मोड़ा, बागेश्वर जिलों सहित अन्य मैदानी जिलों को भेजा जा रहा है। तस्कर तो मोटा मुनाफा कमा रहे हैं, लेकिन सरकार को राजस्व का नुकसान हो रहा है।
विज्ञापन

 

Trending Videos
विज्ञापन

इन स्थानों से हो रही है खुकरी सिगरेट की तस्करी
झूलाघाट, अड़वा, अमतड़ी, डौड़ा, तल्लाबगड़, रणवा, द्वालीसेरा चकद्वारी, जौलजीबी, बलुवाकोट, धारचूला।

ये भी पढ़ें...Kedarnath: अब बच्चों की पढ़ाई में नहीं पड़ेगा खलल, हेलिपैड के नजदीकी स्कूलों में बनेंगी साउंड प्रूफ कक्षाएं

चरस पीने वाले ज्यादा पसंद करते खुकरी सिगरेट को
पिथौरागढ़। मिली जानकारी के अनुसार चरस पीने वाले लोग खुकरी सिगरेट को ज्यादा पसंद करते हैं। बताया जाता है कि खुकरी सिगरेट का तंबाकू भारतीय सिगरेट में भरे गए तंबाकू से ज्यादा नशा करता है। जिस कारण भारतीय बाजारों में इसकी काफी मांग है। एक खुकरी सिगरेट का पैकेट 110 से 120 रुपये में मिल जाता है। संवाद
नेपाल सीमा से सटे सभी चेक पोस्ट को अलर्ट पर रखा गया है। पुलिस टीम को नेपाल सीमा पर गश्त बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। तस्करों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। -नरेंद्र पंत, सीओ पिथौरागढ़।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें