फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: नेपाल बस हादसे में छह की मौत

Wed, 06 Mar 2024 11:07 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
झूलाघाट(पिथौरागढ़)। नेपाल में कपिलवस्तु से काठमांडो जा रही बस दुर्घटना हो गई। इसमें छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

बुधवार सुबह पांच बजे कपिलवस्तु से काठमांडो जा रही बस संंख्या लु 2ख2121 दाढिंग के गजुरी गांव पालिका पांच के घाटबेंसी नामक जगह में असंतुलित होकर नदी में गिई। हादसे में छह यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई। जिला प्रहरी कार्यालय धाढिंग के प्रहरी प्रवक्ता प्रहरी उप निरीक्षक संतुलाल प्रसाद जैसवाल ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त बस में 51 यात्री सवार थे। उन्होंने बताया कि अभी तक 38 सवारियों को नदी से बाहर निकाला गया है। सात गंभीर रूप से घायलों को काठमांडो भेजा गया है। अन्य का गजुरी के अस्पताल में उपचार चल रहा है। बस चालक 38 वर्षीय हरीराम हरीजन निवासी रुपंदेही लुंबिनी संस्कृति नगरपालिका नौ को नेपाल प्रहरी ने पकड़ लिया है। उससे हादसे के कारणों की पूछताछ की जा रही है। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें