टनकपुर (चंपावत)। इन्साफ द पावर वेलफेयर सोसायटी ने 21 सितंबर को नगर में जुलूस और तहसील में धरना देने का एलान किया है। सोसायटी पांच सूत्री मांगों को लेकर प्रदर्शन करेगी। शुक्रवार को सोसायटी अध्यक्ष तिलक राम के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में मांगों पर कार्रवाई की मांग की गई। सोसायटी 2021 से लगातार ये मांगें उठा रही है, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। उनकी मुख्य मांगों में टनकपुर-बनबसा में मिनी सिडकुल स्थापित करना शामिल है। वे 200 यूनिट तक बिजली बिल माफ करने की मांग कर रहे हैं। साथ ही, आयुष्मान आरोग्य कार्ड से उपचार के लिए भेजने और मंजूरी जैसी बाध्यताएं समाप्त करने की भी मांग है। सोसायटी सोमवार को गांधी मैदान से जुलूस निकालेगी। ज्ञापन देने वालों में बहादुर राम और किशन लाल भी शामिल थे। संवाद