फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: पानी के लिए परेशान सिकड़ानीवासी

Sun, 13 Aug 2023 11:16 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। नगरपालिका के सेरा पुनेड़ी वार्ड के सिकड़ानी में लोग पानी के लिए परेशान हैं। क्षेत्र में एकमात्र पेयजल योजना संचालित होती है। लाइन लंबी होने के कारण नियमित रूप से लोगों को पानी नहीं मिल पा रहा है। वार्ड में शामिल होने के बाद सिकड़ानी की 250 आबादी पानी के लिए संघर्ष कर रही है। यहां के अधिकतर लोग खेती करते हैं। ऐसे में उनके लिए पानी की नियमित आपूर्ति बेहद जरूरी है। लोगों ने किसी अन्य योजना से पानी उपलब्ध कराने की मांग की है।
विज्ञापन


दाे सादे कोट

क्षेत्र में घट्यूड़ी पंपिंग योजना से सिकड़ानी को जोड़ा गया था। पेयजल लाइन काफी पुरानी होने के कारण क्षेत्र के लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। योजना से एक दिन बाद पानी मिलता है। जल निगम के अधिकारियों से क्षेत्र के लिए किसी अन्य योजना से पानी आपूर्ति की मांग की जाएगी। - हरीश बोहरा, सामाजिक कार्यकर्ता।

कोट

पहले सिकड़ानी ग्रामीण क्षेत्र में आता था। बाद में इसे पालिका में शामिल कर दिया गया। पालिका में शामिल होने के बाद स्थिति तो नहीं बदली। पानी के लिए संघर्ष आज भी है लेकिन आंतरिक मार्गों का सुधार हुआ है। पानी मिलता तो 52 परिवारों के लिए खेती करने में सुविधा होती। - सुरेंद्र सिंह, पूर्व सैनिक।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें