नामिक गांव बीमार महिला को हेली से रेस्क्यू कर हल्द्वानी एसटीएच ले जाने की तैयारी करते ग्रामीण।
नाचनी (पिथौरागढ़)। पिथौरागढ़ और बागेश्वर सीमा पर बसे नामिक गांव से एक गंभीर रूप से बीमार महिला को हेलिकॉप्टर से रेस्क्यू किया गया। महिला को सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
नामिक गांव निवासी देवकी देवी पत्नी भूपाल सिंह लंबे समय से बीमार चल रही थीं। बुधवार को उनकी तबीयत अचानक ज्यादा बिगड़ गई। इसके बाद परिजनों ने स्थानीय विधायक हरीश धामी से फोन पर बात की। विधायक धामी ने सीएम पुष्कर सिंह धामी से बात कर तुरंत हेलिकॉटर की व्यवस्था कर नामिक गांव के लिए भिजवाया।
नामिक में हेलीपैड तक ग्रामीणों ने मरीज को डोली से पहुंचाया। इसके बाद बीमार महिला को एसटीएस हल्द्वानी भिजवाया। ग्रामीणों और परिजनों ने हेलिकॉटर की व्यवस्था करने के लिए सीएम पुष्कर सिंह धामी और विधायक हरीश धामी का आभार जताया।