बुजुर्ग महिला को रेस्क्यू करने के लिए बंगापानी पहुंचा हेली। जागरूक नागरिक
पिथौरागढ़। बंगापानी तहसील के ग्राम पंचायत शिलिंग की गंभीर रूप से बीमार बुजुर्ग महिला को एयर लिफ्ट कर जिला अस्पताल पहुंचाया गया। बृहस्पतिवार को शिलिंग गांव की बुजुर्ग महिला बसंती देवी (81) की निमोनिया और श्वांस की दिक्कत होने से तबियत बिगड़ गई। ग्रामीणों ने पूर्व ग्राम प्रधान भगत मेहरा को इसकी सूचना दी। उन्होंने जिलाधिकारी को बुजुर्ग महिला को हेली से जिला अस्पताल पिथौरागढ़ पहुंचाने की मांग की। डीएम ने मामले को गंभीरता से लेते हुए बुजुर्ग महिला को एयर लिफ्ट कराने के लिए हेलीकॉप्टर की व्यवस्था की। इसके बाद देहरादून से सुबह 11 बजे हेलीकॉप्टर बंगापानी पहुंचा और बीमार महिला को एयर लिफ्ट कर नैनीसैनी हवाई अड्डे पहुंचाया। यहां से उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया भेजा गया। पीएमएस डॉ. जेएस नबियाल ने बताया कि बुजुर्ग महिला को भर्ती कर उपचार किया जा रहा है। संवाद